रेलवे ग्राफ डी भर्ती परीक्षा में नकल करता छात्र दबोचा

हल्द्वानी

रेलवे ग्राफ डी भर्ती परीक्षा में एक युवक नकल करता पकड़ा गया है। आरोपी युवक ब्लूटूथ डिवाइस की मदद से नकल कर रहा था। वेन्यू हेड की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक रेलवे ग्राफ डी भर्ती परीक्षा में वेन्यू हेड की जिम्मेदारी संभाल रहे विजय सिंह बिष्ट निवासी रानीखेत अल्मोड़ा की ओर से तहरीर दी गई है। बताया गया है कि रविवार को हल्द्वानी के क्वींस स्कूल में रेलवे ग्राफ डी की परीक्षा चल रही थी। इस दौरान गोपाला खेड़ा पानीपत हरियाणा निवासी अंकुर संदिग्ध हालात में पाया गया। तलाशी लेने पर उससे ब्लूटूथ डिवाइस बरामद हुआ। बताया कि अंकुर ब्लूटूथ डिवाइस की मदद से नकल कर रहा था। वेन्यू हेड की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *