शिविर में 96 यूनिट रक्तदान किया गया

हल्द्वानी

सेवा पखवाड़े के तहत लगे रक्तदान शिविर में मंगलवार को सूर्यविहार छड़ायल, स्थित इकपर्णिका लाइब्रेरी में १२५ लोगों ने परीक्षण करवाते हुए 96 यूनिट रक्तदान किया। सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज की डॉ. नीरजा के नेतृत्व में टीम ने रक्त कोष में जमा किया गया। रक्तदान शिविर के आयोजक भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक ने कहा की राष्ट्रीय चरित्र जागरूकता अभियान के तहत राष्ट्र प्रथम के भाव से सेवा का संकल्प लेकर रक्तदान किया गया। इस दौरान अजय जैन, चंदन बिष्ट, गणेश तिवारी, बालम सिंह, हेम कांडपाल, प्रकाश, रवि पंत, रमेश जोशी, बालम सिंह देउपा, हर्ष जलाल, गौरव मेहरा आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *