वरिष्ठ पत्रकार रजपाल बिष्ट को मिलेगा सम्मान
चमोली(आरएनएस)। ऐतिहासिक गौचर मेले में वरिष्ठ पत्रकार रजपाल बिष्ट को पं. गोविन्द प्रसाद नौटियाल पत्रकार सम्मान 2023 से सम्मानित किया जायेगा। 14 नवंबर को गौचर मेले के शुभारंभ के अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी रजपाल बिष्ट को गोविन्द प्रसाद नौटियाल पत्रकार सम्मान 2023 प्रदान किया जायेगा। रजपाल बिष्ट को पत्रकारिता के लिए अब तक दो दर्जन से अधिक सम्मान मिल चुके हैं।
