पुलिस ने लौटाए खोए हुए फोन


चमोली

जनता के खोए हुए 50 फोन को चमोली पुलिस ने तलाश कर फोन धारकों को वापस लौटा दिया है। इनकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने जनता से प्राप्त मोबाइल फोन गुमशुदगी की लिखित शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुये प्रभारी मोबाइल रिकवरी सेल को गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी हेतु त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन नताशा सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी मोबाइल रिकवरी सेल उनि नवनीत भंडारी एवं उनकी टीम द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोन के आईएमईआई नम्बरों को सर्विलांस की सहायता से ट्रेस में लगाकर अलग-अलग स्थानों एवं कम्पनियों के लगभग 50 एक्टिव मोबाइल फोन को सकुशल बरामद किया गया। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने फोन स्वामियों के सुपुर्द कर दीपावली का तोहफा दिया। पुलिस अधीक्षक ने मोबाइल रिकवरी टीम के उत्साहवर्धन हेतु 5000/- के नगद पारितोषिक प्रदान करने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *