दो युवकों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज
रुड़की। कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवक के खिलाफ पुलिस ने अपहरण कर मारपीट करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कलियर थाना क्षेत्र के तेलीवाला उर्फ शिवदासपुर निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 26 फरवरी की रात उसके पुत्र ललित कुमार को गांव के दो युवक जबरन मोटरसाइकिल से ले गए। पुत्र के साथ युवकों ने मारपीट भी की। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र राठी ने बताया कि पीड़ित के पिता की तहरीर पर उल्फत निवासी तेलीवाला उर्फ शिवदासपुर व एक अज्ञात के खिलाफ अपहरण कर मारपीट करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जाच शुरू कर दी है।
