प्रदेश में कोरोना के 513 नए केस, 22 की मौत

देहरादून

कोरोना ने आज उत्तराखंड में 22 लोगों की जान ले ली। जबकि 513 नए मरीज भी सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना संक्रमित हुए लोगों को कुल आंकड़ा बढक़र के 3,35,478 हो गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 89, बागेश्वर में 16, चमोली में 25, चंपावत में 8, देहरादून में 114, हरिद्वार में 79, नैनीताल में 51, पौड़ी गढ़वाल में 35, पिथौरागढ़ में 32, रुद्रप्रयाग में 10, टिहरी गढ़वाल में 17, उधम सिंह नगर में 18, तथा उत्तरकाशी में 19 लोगों में कोरोना के लक्षण मिले हैं। इस तरह आज कुल 513 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज विभिन्न अस्पतालों से 3088 लोग डिस्चार्ज हुए इस तरह अभी भी विभिन्न अस्पतालों में 9258 लोग अपना इलाज करा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *