जिम संचालक के घर में परिवार के सोते हुए चोरी


देहरादून।  सर्वे ऑफ इंडिया से रिटायर कर्मचारी घर में चोरी हो गई। चोरी उस वक्त हुई जब उनका परिवार घर में सोया था। सुबह उठने पर चोरी की आहट भी हुई। वह पकड़ पाते, इससे पहले आरोपी फरार हो गया।
चोरी को लेकर सर्वे ऑफ इंडिया से रिटायर अमर देव बहुगुणा निवासी चौधरी बिहारी लाल मार्ग नेशविला ने धारा चौकी में तहरीर दी। कहा कि उनका बेटा जिम चलाता है। बुधवार तड़क साढ़े चार बजे वह उठा। देखा तो घर के नीचे के हिस्से में एक संदिग्ध घुसा हुआ था। इस हिस्से में उनके पिताजी भी सोए थे। बेटे ने पहले पिताजी को देखा। उन्हें उठाया और संदिग्ध घुसने की बात बताई। इस बीच चोर को परिवार के लोगों के उठने की भनक लग गई। वह चोरी की तरफ गए तो वह दीवाकर कूदकर फरार हो गया। चोर जाली वाले गेट की जाली काटकर कमरे में घुसा। धारा चौकी इंचार्ज मिथुन कुमार ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
किचन में काम कर रही महिला का कमरे से मोबाइल चोरी
देहरादून। घर के किचन में काम कर रही महिला का कमरे से मोबाइल चोरी हो गया। मोबाइल चोरी होने को लेकर सीमा कश्यप निवासी डांडीपुर मोहल्ला ने तहरीर दी। कहा कि वह 30 जून को घर में अकेली थी। मुख्य दरवाजा खुला था। इस दौरान कमरे में रखा उनका मोबाइल चोरी हो गया। शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *