वेतन में कटौती होने पर आंदोलन की चेतावनी
देहरादून
उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन ने कर्मचारियों के वेतन से किसी भी तरह की कटौती होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। संगठन की ईसी रोड पर हुई बैठक में वेतन विसंगति दूर करने की मांग की गई। कहा कि किसी भी कर्मचारी के वेतन से किसी भी तरह की कटौती नहीं होनी चाहिए। ऐस होने पर कर्मचारी आंदोलन को विवश होंगे। बैठक में अध्यक्ष विजय बिष्ट, महामंत्री दीपक बेनीवाल, सोहन शर्मा, गंगा सिंह, मोहन पाठक, एचसी शर्मा, अवतार सिंह, बलवंत सिंह, राजेश मोहन ध्यानी, राजेश सैनी, प्रशांत बिष्ट, सुशील नेगी, आनंद रावत, विजय सोरियाल, मनोनीरज मिश्रा, प्रतीम रावत, हिमांशु, विकास, डीपी सिंह, मनोज आदि मौजूद रहे।
