कर्णप्रयाग के 106 वर्षीय जोध सिंह भंडारी का निधन
चमोली
विकासखंड के झुरकुंडे गांव के 106 वर्षीय समाजसेवी व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघ चालक राजेंद्र सिंह भंडारी के पिता जोध सिंह भंडारी का निधन हो गया है। स्व. जोध सिंह भंडारी लंबे समय से अस्वस्थ थे। स्व. जोध सिंह भंडारी के निधन पर आरएसएस के विभाग प्रचारक शरद, जिला प्रचारक सौरभ, विधायक अनिल नौटियाल, थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा, पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह, बीकेटीसी के पूर्व सदस्य अरूण मैठाणी, पूर्व प्रधान गबर सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, श्रीनंदा देवी राजजात समिति के सचिव भुवन नौटियाल आदि ने शोक व्यक्त किया है।
