25 और 26 अक्तूबर को लगेगा विशेष मानसिक दिव्यांग शिविर



चमोली

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव शर्मा ने बताया कि जनपद में आगामी 25 व 26 अक्तूबर को विशेष मानसिक स्वास्थ्य एवं दिव्यांग शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 25 अक्तूबर को ट्रॉमा सेंटर कर्णप्रयाग और 26 अक्तूबर को जिला अस्पताल गोपेश्वर में प्रातः 11 बजे से मानसिक दिव्यांग शिविर लगाए जाएंगे। जिससे मानसिक रूप से पीड़ित दिव्यांगजनों के मौके पर ही जांच के साथ दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की है कि मानसिक रूप से ग्रसित दिव्यांगजनों को उनके आधार कार्ड एवं तीन पासपोर्ट साइज की फोटो प्रति के साथ शिविर का लाभ पहुंचाने में सहयोग प्रदान करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट एवं मनोरोग विज्ञान के चिकित्सक न होने के कारण मानसिक रोग से पीड़ित रोगियों के प्रमाण पत्र नहीं बन पाते हैं। इस समस्या को देखते हुए देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टिबाधित संस्थान एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर से समन्वय करते हुए जनपद चमोली दो दिवसीय मानसिक दिव्यांग शिविर लगाया जा रहा है। जिसमें मानसिक रोग से पीड़ित व्यक्तियों के प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *