डेढ़ लाख का जुर्माना, सात वाहन जब्त।

 

ऋषिकेश। पुलिस ने क्षेत्र में कानून और शांति व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर 15 मकान मालिकों के खिलाफ एक लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। जबकि, चेकिंग में संदिग्ध मिले छह दोपहिया वाहन और एक कार भी जब्त की गई। वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेश शाह ने बताया कि चेकिंग में स्थानीय लोगों को किरायेदारों के सत्यापन के प्रति जागरूक भी किया गया। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील भी की। बताया कि यह अभियान एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर चलाया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *