सिम नंबर सत्यापन कराने का झांसा देकर खाते से उड़ाए 1 लाख4हजार612 रुपये

 

ऋषिकेश। रायवाला थाना क्षेत्र में निजी दूर संचार कंपनी के सिम नंबर के सत्यापन कराने का झांसा देकर शातिर ठगों ने एक फौजी के ऑनलाइन अकाउंट से 1 लाख 4 हजार 612 रुपये की रकम उड़ा ली। अज्ञात ठगों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस तफ्तीश में जुट गई है। रायवाला थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रविवार को सैन्य छावनी रायवाला में तैनात सुबेदार विजेंद्र कुमार ने तहरीर में बताया कि शनिवार की शाम उनके मोबाइल नंबर पर जिओ कंपनी की तरफ से सिम को वैरीफाई कराने के लिए एक मैसेज आया। सुबेदार ने बताया कि उन्होंने उस नंबर पर कॉल की तो उन्हें 10 रुपये का रिचार्ज करने के लिए कहा गया। उन्होंने जैसे ही रिचार्ज के लिए ऑनलाइन लिंक पर अपना एटीएम और सीवीवी नंबर डाला, उनके बैंक खाते से 1 लाख 4 हजार 612 रुपये पर शातिर ठगों ने सेंध लगाकर उड़ा लिए। खाते से बड़ी रकम निकलने का मोबाइल में मैसेज आया तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। ठगी के इस प्रकरण के शीघ्र खुलासे के लिए जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने लोगों से मोबाइल पर दूर संचार कंपनियों के सिम नंबर वैरीफाई और अन्य मैसेज को नजर अंदाज करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *