क्रिकेट में उत्तरकाशी, चमोली और पौड़ी की टीमें जीतीं

 

ऋषिकेश। चार दिवसीय अंडर 17 बालक वर्ग राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन मुकाबले हुए। इनमें उत्तरकारी, चमोली और पौडी की टीमें विजेता रहीं। रविवार को श्री पूर्णानंद इंटर कॉलेज खेल मैदान में राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन का पहला मैच उत्तरकाशी और चंपावत के बीच खेला गया। इसमें उत्तरकाशी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 99 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए चंपावत की टीम 93 रन पर ऑल आउट हो गई। उत्तरकाशी ने यह मुकाबला छह रनों से जीत लिया। दूसरा मुकाबला चमोली एवं रुद्रप्रयाग के बीच में हुआ। इसमें चमोली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 55 रन बनाए। इसके बाद रुद्रप्रयाग की टीम मात्र 30 रन पर ऑल आउट हो गई। यह मुकाबला रुद्रप्रयाग ने 25 रनों से जीता। तीसरा मुकाबला पौड़ी और बागेश्वर के बीच हुआ। इसमें पौड़ी की टीम ने 96 रन बनाए। जबाव में बागेश्वर की टीम मात्र 74 रन पर ऑल आउट हो गई। इससे यह मुकाबला बागेश्वर की टीम ने 26 रनों से जीता। मैच के निर्णायक दीपक व गौरव रहे। मौके पर कुलदीप कुमार, शमशेर सहगल, महेश गुसाईं, डीएस चौहान, राजपाल राणा, दाताराम भट्ट, सुरेश पुंडीर, सुरेंद्र चौधरी आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *