दुर्घटना में घायल युवक ने रास्ते में तोड़ा दम

रुडकी

रोडवेज बस स्टैंड के सामने हुई सडक़ दुर्घटना में घायल एक युवक ने हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। उसके साथी का गंभीर अवस्था में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रोडवेज बस स्टैंड के सामने रविवार की शाम तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी थी। इसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को रुडक़ी सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया था।एक युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया था। परिजन उसे एंबुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का नाम शोएब निवासी मोहल्ला मलकपुरा मंगलौर बताया गया है। उसका दूसरा साथी जुनैद गंभीर अवस्था में उपचाराधीन है। शहर चौकी प्रभारी शहजाद अली का कहना है कि इस बारे में अभी तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *