टिहरी में 25 जून से लगेंगे दिव्यांग शिविर
नई टिहरी। डीएम इवा श्रीवास्तव ने कहा कि आगामी 25 जून से जनपद के विभिन्न हिस्सों में समाज कल्याण विभाग की मदद से दिव्यांगजनों के प्रमाण-पत्र बनाने के लिए शिविरों का आयोजन किया जायेगा। शिविरों का अधिकाधिक लाभ दिव्यांगजन लें। शिविरों को लेकर जिला समाज कल्याण अधिकारी किशन सिंह चौहान ने जानकारी देते हुये बताया कि 25 जून को विकासखण्ड जौनपुर के अन्तर्गत जीआईसी नैनबाग में, 1 जुलाई को विकासखण्ड देवप्रयाग के जीज जीआईसी हिण्डोलाखाल तथा 7 जुलाई को विकासखण्ड भिलंगना के अन्तर्गत विकासखण्ड मुख्यालय घनसाली में प्रातः 11 बजे से शिविरों का आयोजन किया जायेगा। शिविरों में दिव्यांग व्यक्तियों के दिव्यांग प्रमाण-पत्र एवं कृत्रिम अंग वितरण की कार्यवाही की जाएगी
