मुकदमा दर्ज होने पर पार्षद पक्ष का पलटवार, एसएसपी से शिकायत
देहरादून। पीएम आवास योजना में आवंटित फ्लैट महिला अधिवक्ता को दिलाने की डील कर लाखों रुपये हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज होते ही पार्षद पक्ष ने लटवार किया है। सोमवार को पार्षद पक्ष के लोग एसएसपी कार्यालय पहुंचे। कहा कि शादी में उधर ली गई रकम को पीएम आवास के फ्लैट से जोड़ा जा रहा है।
महिला अधिवक्ता नरवेश चौधरी निवासी निवासी एकता विहार सहस्रधारा रोड की शिकायत पर पार्षद नीतू वाल्मीकि और उनके पति राकेश उर्फ तिनका के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में किसी दूसरे को आवंटित फ्लैट दिलाने की डील कर 6.10 लाख रुपये लिए गए। उधर पार्षद पति राकेश कुछ पार्षदों संग शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। यहां शिकायत दी। कहा कि पुत्र के विवाह के लिए अप्रैल में महिला अधिवक्ता से दो लाख रुपये लिए थे। इसके बदले में चेक दिया था। जिसमें अधिवक्ता से छह लाख रुपये भरकर बैंक में लगा दिया। चेक बाउंस हुआ तो यह मामला कोर्ट में चल रहा है। कहा कि इसके बावजूद उन पर व उनकी पत्नी पर रायपुर थाने में केस दर्ज करा दिया गया। उधर, रायपुर थानाध्यक्ष मनमोहन नेगी ने बताया कि प्राथमिकी तौर पर केस दर्ज किया गया है। जैसे भी साक्ष्य जांच में मिलेंगे, उसकी अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।
