राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ के बॉक्सरों का जलवा
देहरादून। सोशल बलूनी बॉक्सिंग अकादमी में चल रही 5 वीं यूथ बालक एवं बालिका राज्य स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालिका वर्ग के मुकाबलों में पिथौरागढ़ के मुक्केबाजों का जलवा रहा। पिथौरागढ़ की मोनिका, चांदनी, दीपा, हर्षिता, नैनीताल की करीना, उधमसिंहनगर की कोमल व देहरादून की अनन्या ने फाइनल में प्रवेश किया।
शुक्रवार को शुरू हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में 50 से 52 किलोग्राम भार वर्ग में मोनिका मेहता( पिथौरागढ़) ने कशिश को, करीना (नैनीताल) ने कृतिका नेगी (देहरादून) को, 52 से 54 किलोग्राम भार वर्ग में चांदनी बिष्ट(पिथौरागढ़) ने कविता चंद (उधमसिंह नगर) को, 54 से 57 किलोग्राम भार वर्ग में कोमल धामी (उधमसिंह नगर) ने मानवी सिंह(देहरादून)को, हर्षिता महर(पिथौरागढ़) ने रेणु दानू को, 60 से 63 किलोग्राम भार वर्ग में अनन्या (देहरादून) ने बीना बिष्ट (अल्मोड़ा) व दीपा (पिथौरागढ़) ने कोमल बिष्ट को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले मुख्य अतिथि अमृत सेवा समिति के अध्यक्ष कर्नल केपी भट्ट, उपाध्यक्ष कैप्टन बंसीलाल कोठियाल, विशिष्ट अतिथि संरक्षक जेपी बलूनी, महामंत्री सूबेदार मेजर देवचंद्र, सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर विपिन बलूनी, देहरादून बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष ब्रिगेडियर पीएस गुरूंग, उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ के महासचिव गोपाल सिंह खोलिया ने दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में राज्य की 18 टीमों के 90 बालक और 37 बालिकाएं खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। रिंग ऑफिशियल के रूप में पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी देवेंद्र चंद्र भट्ट, अंतरराष्ट्रीय कोच जनार्दन वाल्दिया, देहरादून बॉक्सिंग संघ महासचिव दुर्गा थापा छेत्री, बलूनी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल, सोशल बलूनी बॉक्सिंग एकेडमी के कोच प्रदीप कुमार ऐरी, निर्णायक कैप्टन वीरेंद्र सिंह रावत, कैप्टन देवीचंद कैप्टन, अरुण छेत्री, किशन सिंह महर, जोगेंद्र सिंह बोरा, देवेंद्र सिंह जीना, जितेंद्र सिंह बुटोइया, पदम बहादुर गुरुंग, नरेश गुरुंग, आरएस नेगी, पंकज सती, ललित मोहन कुंवर, राजेंद्र सिंह शाह, राजेंद्र भाटिया, मनोज सिंह, श्याम सिंह डांगी, रजवंत कौर, अश्वनी थापा, अर्जुन सिंह, आनंद पांडे, पुष्कर सिंह, डा. मुकेश, डा. हर्षवर्धन इत्यादि उपस्थित रहे।
