सुशील बने श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष
हल्द्वानी। श्री अग्रवाल सभा हल्द्वानी की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से सुशील अग्रवाल पप्पी को अध्यक्ष, पार्षद राजेंद्र अग्रवाल मुन्ना को महामंत्री और अशोक अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। शनिवार को श्री अग्रवाल सभा की ओर से महाराजा अग्रसेन भवन, रामपुर रोड में आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष नीरज प्रभात गर्ग व निवर्तमान महामंत्री आशुतोष अग्रवाल ने विगत वर्ष के कार्यों पर चर्चा की। निवर्तमान कोषाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने पिछले वर्ष का आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया। इसके बाद संरक्षक मंडल ने नई कार्यकारिणी का गठन किया। यहां संरक्षक भगवान सहाय अग्रवाल, वेद प्रकाश अग्रवाल, बद्री प्रसाद गुप्ता, कैलाश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, बसंत अग्रवाल, आवेश गर्ग, नरेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, निशुल अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, सरिल गोयल, अजय अग्रवाल, महेश अग्रवाल, अनीश अग्रवाल, अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
