पौड़ी में हुई हल्की बारिश


पौड़ी। शहर में शनिवार की सुबह हल्की बारिश हुई। दिनभर आसमान बादलों से घिरा रहा। दिनभर उमस भरी गर्मी होती रही। जिले के अन्य इलाकों में भी मौसम बदला रहा। वहीं, मौसम विभाग द्वारा जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश व बिजली चमकने, बौछार व झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना पर डीएम डॉ.आशीष चौहान ने आईआरएस से जुड़े विभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने आपदा संबंधी उपकरणों, वायरलैस सेट क्रियाशील अवस्था में रखने को कहा है। कहा कि अलर्ट को देखते हुए सभी राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे। डीएम ने साफ चेतावनी दी है कि इस दौरान किसी भी अधिकारी और कर्मचारी के मोबाइल स्विच ऑफ नहीं रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *