मोक्षधाम में सुलभ शौचालय बनाने की मांग
पिथौरागढ़। सोशल वेलफेयर सोसायटी ने प्रशासन से मोक्षधाम चंद्रभागा में सुलभ शौचालय निर्माण की मांग की है। सोसायटी के अध्यक्ष कैलाश पुनेठा के नेतृत्व में बीते रोज सदस्यों ने डीएम रीना जोशी को ज्ञापन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनहित में मोक्षधाम चन्द्रभागा में सुलभ शौचालय का निर्माण बेहद जरूरी है। साथ ही उन्होंने रियायती दरों में शवदाह के लिए जलौनी लकडी भी उपलब्ध कराने की मांग की है। सोसायटी ने बिजली बिलों में आ रही एडिशनल सिक्योरिटी डिपॉजिट को लेकर भी यूपीसीएल के अधिकारियों से वार्ता की। यहां सचिव अजय जोशी, सुनील वर्मा, सुबोध बिष्ट, जीडीएसएम शमशेर महर आदि मौजूद रहे।
