अवैध खनन से भरा पिकप सीज
पिथौरागढ़। कनालीछीना पुलिस ने अवैध खनन से भरा एक पिकप पकड़ा है। एसआई मेघा जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने पिकप संख्या यूके05सीए0464 को रोका। जांच के दौरान चालक पंडा निवासी बसंत कुमार बगैर रमन्ने के पिकप में अवैध खनन सामाग्री परिवहन करते हुए मिला। पुलिस ने खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर पिकप को सीज कर लिया है। चालक को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है।
