पूर्व सैनिक संगठन की आज होगी बैठक

पिथौरागढ़। नगर में पूर्व सैनिक संगठन की आज बैठक होगी। शुक्रवार को संगठन के उपाध्यक्ष मयूख भट्ट ने बताया कि 31 दिसंबर को साल के आखिरी दिन अंतिम बैठक होनी है। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर देहरादून से मेजर जनरल गुलाब सिंह सहित सीमांत के विंग कमांडर प्रवीण पंत, मेजर त्रिलोक सिंह व जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल चंद्र बहादुर सिंह मौजूद रहेंगे। बैठक में पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही संगठन के कैलेंडर का भी अनावरण किया जाएगा। उन्होंने जिले भर के पूर्व सैनिकों से बैठक में शामिल होने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *