दुकान में घुसकर पत्नी को पीटा,पति फरार


हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में पति ने दुकान में घुसकर पत्नी के साथ मारपीट की और उसके बाद फरार हो गया। महिला ने पति के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता प्रिंयका निवासी स्टैंर्ड गारमेंट्स बी-9 गली सुभाष नगर ने बताया कि रोजाना की तरह गुरुवार को भी वह अपनी दुकान पर मौजूद थी। इसी दौरान उसका पति दीपक सैनी पुत्र रणवीर सिंह सैनी निवासी त्रिमूर्ति मंदिर के सामने पीएसी रोड आ धमका और उसके साथ गाली गलौज शुरु कर दी। विरोध करने पर पति ने उसे बुरी तरह पीटा। शोर मचाने पर आस पास के लोगों के एकत्र होने पर उसका पति हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *