52वीं संभागीय खेल कूद प्रतियोगिता हरिद्वार में शुरू
हरिद्वार। 52वीं संभागीय खेलकूद की शतरंज और खो-खो प्रतियोगिताएं हरिद्वार भेल के केंद्रीय विद्यालय में शुरू हो गया है। इसमें उत्तराखंड 23 केंद्रीय विद्यालयों के लगभग 180 शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में सीनियर डीजीएम एचआर भेल हरिद्वार पार्थ गौड़ा ने खेल दिग्गजों के बीच क्षेत्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की और गुब्बारे आसमान में छोड़े। इस मौके पर पार्थ गौड़ा ने छात्रों के व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण में खेल और खेलों की भूमिका पर प्रकाश डाला और प्रत्येक प्रतिभागी को आशीर्वाद दिया। प्रतियोगिता भेल हरिद्वार के प्राचार्य राजेश कुमार की देखरेख में आयोजित की जा रही हैं। शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग की ओर से ऋषिकेश प्राचार्या सुधा गुप्ता पर्यवेक्षक के रूप में पहुंची। इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य महेंद्र सिंह, एजीएम अजय कुमार, दिनेश कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित शामिल हुए। इससे पहले, प्रारंभ में मेजबान विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार ने उद्घाटन समारोह में अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय की संगीत शिक्षिका गार्गी वर्मा के निर्देशन में विद्यार्थियों ने स्वागत गीत एवं हरियाणवी लोक नृत्य प्रस्तुत किया। स्कूल के शारीरिक शिक्षा शिक्षक संदीप गगनिया के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों द्वारा शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में हरियाणवी लोकनृत्य प्रस्तुति से समां बांधा गया। इस मौके पर कार्यक्रम का समन्वय और संचालन अपर्णा तिवारी, डॉ. कीर्ति दुआ, उपेन्द्र चौहान, रितु राठौर, निर्मला, सुलेखा, निधि गुप्ता, अमित गर्ग, प्रवेश त्यागी आदि शिक्षक मौजूद रहे।
