डीएफओ कुंदन कुमार का वन अनुसंधान केंद्र हल्द्वानी तबादला

हल्द्वानी।

चर्चित आईएफएस और हल्द्वानी वन प्रभाग में तैनात डीएफओ कुंदन कुमार का वन अनुसंधान केंद्र हल्द्वानी तबादला कर दिया गया है। गौरतलब है कि अल्मोड़ा में तैनाती के दौरान उन्होंने लीसा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी। इसके बाद उनको तबादला झेलना पड़ा था। इधर हल्द्वानी वन विभाग में तैनाती के दौरान डीएफओ कुंदन कुमार ने टखनागोट- डंडा मल्ला सड़क निर्माण के एक मामले में तीन इंजीनियरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वन निगम पर करीब आठ लाख रुपये की पेनल्टी लगाई थी। मामले में एक विधायक पर भी अंगुली उठ रही थी। इसके बाद से कुंदन कुमार का तबादला पक्का माना जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *