साहसिक शिविर के लिए दो स्वयं सेवियों व कार्यक्रम अधिकारी का चयन

उत्तरकाशी। हिमाचल प्रदेश के पोंगडैम वाटर स्पोर्ट्स में आगामी 9 नवंबर से 18 नवंबर तक लगने वाले राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के साहसिक शिविर के लिए राजेन्द्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी संगीता रावत एवं स्वयंसेवी निर्देश चौहान व रुचिता का चयन हुआ है। यह स्वयंसेवी एनएसएस अधिकारी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश के इस साहसिक शिविर में प्रतिभाग करेंगे। महाविद्यालय परिवार ने कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयंसेवकों के चयन पर खुशी जाहिर की है। राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट की प्राचार्य अंजु भट्ट ने बताया है कि महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के दो स्वयंसेवियों में निर्देश चौहान व रुचिता सहित वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी संगीता रावत का चयन हिमाचल प्रदेश के पोंगडैम वाटर स्पोर्ट्स में लगने साहसिक शिविर के लिए चयन हुआ है। यह शिविर आगामी 9 नवंबर 2022 से 18 नवंबर 2022 तक लगेगा। प्राचार्य डॉ अंजु भट्ट ने इसे महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा है कि इससे महाविद्यालय में अध्ययनरत अन्य छात्र-छात्राएं भी प्रेरित होंगे। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-2 के कार्यक्रम अधिकारी डॉ दया प्रसाद गैरोला सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने साहसिक शिविर के लिए चयनित कार्यक्रम अधिकारी एवं छात्रों के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *