ड्रग पॉलिसी लागू करने के लिए पत्र भेजा

हल्द्वानी।

डीआईजी कुमाऊं रेंज डा. निलेश आंनद भरणे ने कुमाऊं में ड्रग पॉलिसी लागू करने के लिए पत्र भेजा है। यह बात उन्होंने गुरुवार को पत्रकारों को प्रेसवार्ता कर बताई। कहा कि पंजाब की तर्ज पर उत्तराखंड में भी ड्रग्स पॉलिसी लागू कर ड्रग्स माफिया को पस्त करने की तैयारी है। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने लंबी कवायद के बाद ड्रग्स पॉलिसी का मसौदा तैयार कर दिया है। इसके अलावा नशा मुक्ति केन्द्र और हुक्का बार आदि पर भी पुलिस ने अध्ययन करने के बाद मसौदा तैयार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *