धरती का पूजन कर मनाया विश्व पृथ्वी दिवस


ऋषिकेश । ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट ने पूर्णानंद घाट में धरती का पूजन कर विश्व पृथ्वी दिवस मनाया। इस दौरान सभी ने एक स्वर में गंगा को प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प लिया। ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी ने कहा ने कहा कि प्रकृति के संरक्षण में बहुत सी चुनौतियां आती हैं। इनमें जनसंख्या का तेजी से बढ़ना, मृदा अपरदन, जल-प्रदूषण, वनों की कटाई जैसी चुनौतियां मुख्य हैं। डॉ. ज्योति शर्मा ने कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस हमारे लिए केवल एक रस्म-भर नहीं है। बल्कि यह खास दिन पृथ्वी के महत्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। महिला गंगा आरती में मुख्य रूप वी योग स्वच्छ गंगा अभियान अध्यक्ष सत्य भामा बहुगुणा, सचिव मदालसा रतूड़ी महामंत्री सरस्वती रावत, आचार्य सोनिया राज, धनेश्वरी पायल, प्रमिला, ऐला रावत, कमलेश्वरी नेगी, कौरी महर, लक्ष्मी बुटोला, मधुलता रतूड़ी, आचार्य सोनिया राज, वंदना और गायत्री आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *