इंटरप्रिटेशन सेंटर निर्माण की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज


पौड़ी। ईको-टूरिज्म के प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा बैठक में वन विभाग लैंसडौन द्वारा बार्ड इंटरप्रिटेशन सेंटर निर्माण की धीमी प्रगति पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। डीएम ने लोनिवि, ग्रामीण निर्माण विभाग व वन विभाग के अफसरो को ईको टूरिज्म से संबंधित सभी डीपीआर इस महीने तक तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम डा.आशीष चौहान ने गंगा पथ यात्रा ट्रैक रुट (लक्ष्मण झूला-देवप्रयाग) की डीपीआर व अमोला (दाबड़)-लालढांग रुट को ट्रैक के रूप में विकसित करने संबंधी वन विभाग से क्लीयरेंस संबंधी मामलों को इस महीने तक निपटाने के निर्देश दिए। व्यासघाट को विकसित करने, यमकेश्वर में योगा व वैलनेस विलेज संबंधी कार्य योजना में तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए। बैठक में डीटीडीओ प्रकाश खत्री, एसडीओ फारेस्ट लक्की शाह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *