राष्ट्रीय स्वराज पार्टी ने जारी किया संकल्प पत्र

देहरादून।

राष्ट्रीय स्वराज पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. देवेश्वर भट्ट ने कहा कि पार्टी उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इसके लिए जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। मंगलवार को प्रेस क्लब में पार्टी ने संकल्प पत्र जारी किया। केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. देवेश्वर भट्ट ने पार्टी की प्राथमिकताएं रखीं। उन्होंने कहा कि पार्टी को मात्र 14 महीने राजनीति में हुए हैं। बहुत सीमित संसाधनों में पार्टी काम कर रही है। हम धनबल में पीछे हैं, लेकिन सोच में सभी दलों से आगे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विकास में पिछड़ गया है। भाजपा हो या कांग्रेस दोनों पार्टियों में सिर्फ कुर्सी का खेल चल रहा है। प्रदेश के विकास से उनको कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि हमारी सरकार आती है तो हम सशक्त भू कानून लागू करेंगे, देवस्थानम् बोर्ड को भंग किया जाएगा। इसके अलावा 21 बड़े मुद्दों का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर अभिनेत्री निहारिका सिंह को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर केंद्रीय महासचिव संगठन जीएस रावत, उपाध्यक्ष गौरी रौतेला, रमा चौहान, सहसपुर विधानसभा प्रभारी दुर्गा प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *