छात्रा को सम्मानित किया
विकासनगर। सैपियंस स्कूल की छात्रा आयुषी चौहान ने खेल महाकुंभ में राज्य स्तर पर अंडर सत्रह वालीबॉल प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की ओर से छात्रा का स्कूल पहुंचने पर स्वागत कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य नवीन तनेजा, प्रशिक्षक बीएस राय, सतीश चौहान, संजय चौहान, अनिल भट्ट आदि मौजूद रहे।
