खुखरी के साथ दो युवक गिरफ्तार
विकासनगर। थाना सेलाकुई पुलिस ने दो आरोपियों को खुंखरी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। थाना सेलाकुई पुलिस की टीम को गश्त के दौरान जमनपुर शनि मंदिर के पास दो संदिग्ध घूमते हुए मिले। दोनों को रोककर पुलिस ने तलाशी ली। जिसमें दोनों के पास से एक एक खुखरी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी कमल पुत्र खेमकरन निवासी हाथीखाना, बिलसंडा पीलीभीत यूपी हाल पीठवाली गली जमनपुर और विकास पुत्र मायाराम निवासी पीठवाली गली थाना सेलाकुई को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
