पर्यावरण मित्रों ने किया अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर नगर निगम में कार्यरत स्वच्छ सुलभ फाउंडेशन के पर्यावरण मित्रों ने मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप 500 रूपए प्रतिदिन के हिसाब से वेतन दिए जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस दौरान पर्यावरण मित्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा पर 500 रुपये प्रतिदिन का शासनादेश जारी होने के बावजूद उन्हें इसका लाभ नहीं दिया जा रहा है। जबकि प्रदेश के कई निकायों में इसे लागू भी कर दिया गया है। कहा इस संदर्भ में जिलाधिकारी पौड़ी एवं नगर आयुक्त श्रीनगर से कई बार अनुरोध किया जा चुका है। बावजूद उनकी मांग पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। जिससे समस्त कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में हुई बैठक में बुधवार से प्रात: 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नगर निगम कार्यालय परिसर में चार घंटे तक अनिश्चिकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करने का निर्णय लिया गया था। उन्होंने कहा कि यदि इसके बावजूद उनकी मांग पर अमल नहीं हुआ तो उन्हें मजबूर होकर कार्य बहिष्कार करना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदारी स्वच्छ सुलभ फाउंडेशन व नगर निगम, शासन-प्रशासन की होगी। इसय मौके पर रोहित, दीपक, कल्पना, हरिआम, , विकास, मुकेश, आशुतोष, रणजीत, देशराज आदि मौजूद रहे।
