एसपी ने ली अपराध को लेकर समीक्षा

रुद्रप्रयाग। जिले में आनलाइन अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक ने थानों पर लम्बित चल रही विवेचनाओं के निस्तारण के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। साथ ही पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे अभियानों पर सार्थक कार्यवाही किए जाने के लिए निर्देशित किया। इधर गुरुवार को 18 अगस्त को जनपद पुलिस लाइन में होने वाली जनमाष्टमी पर्व को भव्य रूप देने पर चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने आनलाइन समीक्षा गोष्ठी में कहा कि गुमशुदगी से संबंधित अभियोगों में गम्भीरता से कार्यवाही किए जाने के लिए निर्देशित किया। इस के लिए सीमावर्ती जनपदों के अज्ञात शवों से सम्बन्धित डाटा से मिलान किए जाने के लिए निर्देशित किया। प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किए जाने तथा सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों में समयबद्ध तरीके से निस्तारण किए जाने के लिए निर्देशित किया। केदारनाथ यात्रा से सम्बन्धित आवश्यक मांगपत्र उपलब्ध कराए जाने, शत प्रतिशत सत्यापन की कार्यवाही किए जाने, नशे एवं अवैध शराब की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम किए जाने, उत्तराखण्ड पुलिस एप को स्वयं भी डाउनलोड करने तथा अधिक से अधिक स्थानीय जनमानस को भी जागरूक किये जाने के लिए निर्देशित किया। हाईवे पेट्रोल वाहनों का अधिक से अधिक उपयोग किए जाने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विमल रावत, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स हर्षवर्द्धनी सुमन, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन गणेश लाल, निरीक्षक एलआईयू पंकज कोठियाल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग जयपाल सिंह नेगी, वाचक पुलिस अधीक्षक सुबोध कुमार मंमगाई, प्रधान लिपिक प्रदीप बिष्ट नरेन्द्र रावत समेत कई पुलिस कार्मिक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *