फायर झोंकने के आरोप में मुकदमा दर्ज


रुड़की। कोतवाली क्षेत्र के गांव मुंडलाना निवासी बीरमजीत ने पुलिस को तहरीर दी कि वह मछली पालन का कार्य करता है। बताया कि देर रात एक युवक मछलियों को रोकने के लिए तालाब में लगे जाल को काट रहा था। मौके पर पहुंचकर आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने उनके साथ अभद्रता की और उनके ऊपर तमंचे से फायर झोंका दिया। पुलिस ने नामजद आरोपी जाकिर निवासी ग्राम मुंडलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक दिन पूर्व ही पुलिस ने गश्त के दौरान जाकिर को 12 बोर की अवैध बंदूक और चार जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *