नगर मजिस्ट्रेट को करोना काल में उत्कृष्ट सेवा के लिए किया सम्मानित

सहारनपुर

पर्यावरण मित्र मंडल द्वारा आज कलेक्ट्रेट स्थित परिसर में गुलशन अनेजा के नेतृत्व में नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी तथा राजीव कुमार जैन को करोना काल में उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों द्वारा उनको मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए गुलशन अनेजा ने बताया कि उन्होंने लगभग 12 सौ वृक्ष लगाए और पॉलिथीन इस्तेमाल ना करने को लेकर जागरूक अभियान चलाया। उनका कहना था कि हमारी संस्था पर्यावरण को बचाने के लिए दृढ़ संकल्प है और हम इसके लिए कार्य करते रहेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा लोगों की सेवार्थ सराहनीय कार्य किया गया। इसलिए हम ऐसे लोगों का भी सम्मान करते हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुरली खन्ना, मुकेश शर्मा, अमरदीप जैन, रमन चैधरी, रजत कौशिक, नवीन, आनंद, रोमी आहूजा, भानु, गिरीश, मुकेश गुप्ता, शोभित जैन आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *