विधानभवन के सामने आत्मदाह का प्रयास करने वाले ठेकेदार को भेजा जेल

लखनऊ।
 विधानभवन के सामने मंगलवार दोपहर आत्मदाह का प्रयास करने वाले खाद्य विभाग के ठेकेदार नरेंद्र मिश्रा को हजरतगंज पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नरेंद्र संभागीय खाद्य नियंत्रक (आरएफसी) कार्यालय में ठेकेदारी करते थें। उन्होंने मार्केटिंग इंस्पेक्टर आदित्य सिंह और उनके फुफेरे भाई सौरभ पर पुलिस की मिली फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजने और प्रताड़ना का आरोप लगाया था।
इंस्पेक्टर हजरतगंज श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि नरेंद्र मिश्रा का आरएफसी के इंस्पेक्टर आदित्य सिंह और उनके रिश्तेदार से 1.25 करोड़ रुपये को लेकर विवाद चल रहा था। नरेंद्र मिश्रा के खिलाफ गोमतीनगर थाने में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। उसकी विवेचना तालकटोरा थाने से की जा रही थी। बीते 24 जून को नरेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जमानत पर छूटने के बाद विधानभवन के सामने आत्मदाह का प्रयास करके शांति भंग करने की कोशिश की थी। इस कारण उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *