काबुल हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ानें बहाल

वाशिंगटन।

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तालिबान आतंकवादियों के कब्जे के बाद से स्थगित वाणिज्यिक उड़ानें फिर से बहाल हो गईं हैं।
पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने स्पूतनिक को रविवार देर रात को कहा, अमेरिकी बलों ने अब हवाई अड्डे पर हवाई यातायात नियंत्रण की जिम्मेदारी संभाली है, जो अफगान समकक्षों द्वारा समर्थित है। वाणिज्यिक उड़ानें जारी है, हालांकि इसमें कुछ छिटपुट ठहराव और देरी हो रही है।
रविवार को तालिबान ने काबुल में प्रवेश किया, जिसके बाद राष्ट्रपति अशरफ गनी ने इस्तीफे की घोषणा की और देश छोड़ दिया। श्री गनी ने कहा कि उनका फैसला हिंसा को रोकने की इच्छा से लिया गया है क्योंकि आतंकवादी राजधानी पर हमला करने के लिए तैयार थे। तालिबान के प्रवक्ता मोहम्मद नईम ने कहा कि इस आंदोलन ने देश में 20 साल से चल रहे युद्ध का अंत कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *