कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी सिटी से मिला

सहारनपुर

कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, सहारनपुर देहात विधायक मसूद अख्तर, महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा एवं उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय शर्मा के नेतृत्व में एसपी सिटी से मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सिटी से मिलकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाए जाने की बीजेपी की रणनीति का विरोध किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली एवं विधायक मसूद अख्तर ने कहा कि जो कांग्रेसी कार्यकर्ता आज कोरोना महामारी काल में जनहित कार्य और लोगों की निस्वार्थ सेवा में जुटे हैं। उन्हें भाजपा के लोग झूठे मुकदमों में फसाकर मानव सेवा के कांग्रेस के मिशन को बाधित करना चाहते हैं, जो घोर  निंदनीय हैं। जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कांग्रेस पार्षद चरणजीत सिंह निक्कू को मिल रही धमकियों के बारे में भी एसपी सिटी महोदय को बताया और कहा कि भाजपा कार्यकर्ता दुष्प्रचार कर कांग्रेसी पार्षद को बदनाम व फंसाने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने प्रशासन से किसी भी राजनीतिक दबाव न आने की अपील की। महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति जनहित में सेवा की संस्कृति है और हम किसी भी प्रकार से झूठे मुकदमों से डरने वाले नहीं, हम कोरोना महामारी के इस दौर में आमजन राहत पहुंचाने के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों को जारी रखने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि हम हाईकमान के निर्देशानुसार भविष्य में भी निर्भीकता के साथ अपने सेवा कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *