फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट 35 दिन से करा रहा मेडिकल सामग्री उपलब्ध

सहारनपुर

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट पिछले 35 दिनों से जरूरतमन्दों को ऑक्सीजन सिलेण्डर, रक्तदान, प्लेटलेट्स व अन्य मेडिकल सामग्री उपलब्ध करवा रही है अब जैसे ही महामारी ने अपने पैर गाँव मे पसारने शुरू किए तो ट्रस्ट ने गांव बचेगे तो देश बचेगा अभियान का आगाज करके हुए गरीब जरूरतमंद लोगो को दवा, मास्क, सेनिटाइजर व अन्य आवश्यक मेडिकल सामग्री निःशुल्क उपलब्ध करवाना शुरू कर दिया है। अध्यक्ष पंकज पँचाल ने बताया कि इस मुहिम के तहत हल्के लक्षणो वाले मरीजो को सीधे तौर पर कोविड़ केअर की किट, मास्क व सेनिटाइजर ट्रस्ट की और से उपलब्ध करवाए जा रहे है। पहले चरण में सात ब्लॉक नकुड़, रामपुर मनिहारान, नानोता, सरसावा, गंगोह, सढोली कदीम व मुज्जफराबाद  पर टीम गठित करके कार्य आरम्भ कर दिया गया है। इन ब्लॉकों में गरीब जरूरतमंदो को आवश्यक सामग्री के साथ कोरोना से लड़ने के लिए सकारात्मक सोच के साथ भी जागरूक किया जा रहा है। ट्रस्ट कोऑर्डिनेटर अर्जुन शर्मा बताते है कि ट्रस्ट ने पहली लहर में भी चालीस हजार से अधिक लोगो तक भोजन पहुँचाया था अब दूसरी लहर में भी ऑक्सिजन, दवाएं, सेनिटाइजर, मास्क, ऑक्सिमिटर, फ्लोमिटर, ऑक्सिजन मास्क तो उपलब्ध करवाए ही है साथ ही अपना प्रमुख उद्देश्य रक्तदान को भी सुचारू रखा है। अभय राज हँगावली ने बताया कि ट्रस्ट की टीम आज गाँव मे आई थी जो जरूरतमंद थे उनको दवा किट,मास्क व सेनिटाइजर का निशुल्क वितरण किया गया। गाँव मे लोगो को कोरोना के प्रति जागरूक भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *