युवती को बहला-फुसलाकर भगाने में युवक गिरफ्तार

 

ऋषिकेश। युवती को बहला-फुसलाकर भगाने में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही युवती को भी पुलिस ने सकुशल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक के एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 12 अप्रैल को उनकी पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है। आसपास व रिश्तेदारों से भी संपर्क किया। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। महिला ने पड़ोस में रहने वाले खलील पुत्र नरूद्दीन पर उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवती की तलाश शुरू कर दी। जांच में पता चला कि खलील ही उनकी पुत्री को अपने साथ भगाकर ले गया है। मुखबिर की मदद से गुरुवार को पुलिस ने एआरटीओ ऑफिस के पास से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही युवती को भी सकुशल बरामद कर लिया गया। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *