क्रिकेट टूर्नामेंट:  आर्यन एवं जम्मू एक्सप्रेस ने जीते मैच 

श्रीनगर गढ़वाल।  जय हो छात्र संगठन की ओर से जय हो कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन एसडीएम श्रीनगर अजयवीर सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने प्रतिभागी टीमों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। चौरास स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच आर्यन और योगा की टीम के बीच खेला गया। जिसमें आर्यन की टीम ने 154 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी योगा की टीम मात्र 53 रन बना पाई। इस प्रकार आर्यन की टीम विजयी रही। दूसरा मैच जम्मू एक्सप्रेस एवं राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच हुआ। जिसमें जम्मू एक्सप्रेस की टीम ने 97 रन बनाए। जवाबी बल्लेबाजी में राजस्थान रॉयल्स की टीम 56 रन पर ही सिमट गई। इस प्रकार जम्मू एक्सप्रेस ने मैच जीत लिया। आयोजन कराने वालों में जय हो छात्र संगठन के आयुष मियां, अंकित रावत, कैवल्य जखमोला, पुनीत अग्रवाल, सुधांशु थपलियाल, चिराग बहुगुणा शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *