पर्यावरण मित्रों ने की सीएम घोषणा अनुसार मानदेय बढ़ाए जाने की मांग

श्रीनगर गढ़वाल।  देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ शाखा श्रीनगर ने मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाए जाने की मांग की है। इस संदर्भ में नगर आयुक्त को भेजे ज्ञापन में संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सौदे ने कहा कि नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायत द्वारा पर्यावरण मित्रों के मानदेय बढ़ाने को लेकर पूर्व में मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी। जिसमें पर्यावरण मित्रों को 500 रुपये प्रतिदिन की दर से भुगतान किया जाना था। लेकिन नगर निगम श्रीनगर में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को उक्त बढ़ी हुई दर का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने नगर निगम श्रीनगर में आउटसोर्सिंग पर्यावरण मित्र, संविदा, दैनिक वेतन भोगी, ठेके के माध्यम से डोर टू डोर कलेक्शन करने वाले शॉलिड वेस्ट आफ शिट के अंतर्गत कार्यरत कर्मियों को माह जून से बढ़ी दर का लाभ दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *