रविंद्र पुरी और बत्रा को हरिद्वार गौरव रत्न अवॉर्ड 

हरिद्वार(आरएनएस)।  आध्यात्म चेतना संघ के एक कार्यक्रम में प्रो. पीएस चौहान, आचार्य करूणेश मिश्र, भूपेन्द्र गौड़, प्रेम शंकर प्रेमी ने एसएमजेएन कॉलेज में पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद व कॉलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी और प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा को विशिष्ट सामाजिक सेवाओं के लिए हरिद्वार गौरव रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया। श्रीमहन्त रविन्द्रपुरी ने कहा कि गीता के ज्ञान को हमें जन-जन तक पहुंचाना होगा, ताकि हमारे शास्त्रों की ज्ञान परम्परा को संरक्षित रखा जा सके। गीता धार्मिक ग्रन्थ ही नहीं वरन यह जीवन दर्शन का प्रबंधन भी है। अध्यात्म चेतना संघ जैसी संस्थायें इस कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने सम्मान के लिए आध्यात्म चेतना संघ की कृतज्ञता ज्ञापित की। कॉलेज के संरक्षक प्रो. पीएस चौहान ने श्रीमहन्त के कुशल नेतृत्व क्षमता की सराहना की। इस अवसर पर डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी, कार्यालय अधीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डेय, प्रो. जगदीश चन्द्र आर्य, विनय थपलियाल, डॉ. मिनाक्षी शर्मा, डॉ. सरोज शर्मा, डॉ. रजनी सिंघल, डॉ. लता शर्मा, डॉ. मोना शर्मा, डॉ. हेमवती, संजीत कुमार एड़, राजकुमार, पिन्की वर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *