चौखुटिया से लापता युवती को पुलिस ने कर्णप्रयाग क्षेत्र से किया बरामद

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  परिजनों से नाराजगी के चलते घर से गुमशुदा युवती को चौखुटिया पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से कर्णप्रयाग क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। बीती 22 दिसंबर को चौखुटिया निवासी एक व्यक्ति ने थाना चौखुटिया में सूचना दी कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री नाराज होकर बिना बताए घर से कहीं चली गयी है, जिसकी ढूंढ खोज करने पर कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है। प्राप्त तहरीर पर थाना चौखुटिया में तत्काल गुमशुदगी दर्ज की गई। थानाध्यक्ष चौखुटिया जसविंदर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा युवती की संभावित स्थानों पर तलाश करते हुए सर्विलांस सेल की मदद से सुरागरसी-पतारसी कर गुमशुदा युवती को मंगलवार 26 दिसंबर को कर्णप्रयाग क्षेत्र, जनपद चमोली से सकुशल बरामद किया गया। बरामदगी के उपरांत युवती व उसके परिजनों की काउंसलिंग कर युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस टीम में थाना चौखुटिया से उपनिरीक्षक बृज मोहन भट्ट, महिला कांस्टेबल पार्वती तथा साइबर सेल से कांस्टेबल इंदर कुमार, बलवंत प्रसाद शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *