WFI विवाद के बीच पहलवान दीपक पूनिया के गांव पहुंचे राहुल गांधी, पहलवानों से की मुलाकात
भारतीय कुश्ती महासंघ पूरे वर्ष चर्चा का विषय रहा है। वर्तमान में भी भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एक्शन लिए जाने की महिला पहलवान मांग कर रही है। महिला पहलवानों का कहना है कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन ले लिया जाना चाहिए।
बुधवार 27 दिसंबर को राहुल गांधी पहलवानों से मुलाकात करने हरियाणा पहुंचे। पहलवान दीपक पूनिया के छारा गांव पहुंच कर राहुल गांधी ने सभी पहलवानों से मुलाकात की है। राहुल गांधी ने वीरेंद्र अखाड़ा में पहलवानों से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस नेता के साथ बजरंग पूनिया भी मौजूद रहे। दीपक पूनिया और बजरंग पूनिया ने इसी अखाड़े में अपनी कुश्ती की शुरुआत की थी।
राहुल गांधी ने की पहलवानों से बात
इस मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने पहलवानों के साथ मुलाकात की और उनसे जुड़ी समस्याओं के बारे में भी जाना। राहुल ने पहलवानों की बाते सुनी है। बजरंग पूनिया ने बताया की राहुल गांधी पहलवानों का शेड्यूल और रूटीन देखने आए थे। इस दौरान पहलवानों के साथ राहुल ने भी एक्सरसाइज की है। उन्होंने कुश्ती के दांव पेच भी सीखे। इस मुलाकात के दौरान राहुल ने पहलवानों से संघर्ष को जाना है।
विनेश लौटाएंगी अपने पदक
वहीं पहलवान विनेश फोगट ने ऐलान किया है की वो अपने पदक लौटा देंगी। मंगलवार 26 दिसंबर को विनेश फोगट ने ये घोषणा की है की वो अपने सभी पदक लौटाएगी।
