Saket Court परिसर की खराब दशा के लिए अभियंताओं, ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग को साकेत अदालत परिसर में नये भवनों की खराब दशा के लिए जिम्मेदार अभियंताओं एवं ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया।

कानून तथा लोक निर्माण विभाग का प्रभार संभाल रहीं आतिशी ने मंगलवार को इस परिसर का निरीक्षण किया। एक सरकारी बयान के अनुसार निरीक्षण के दौरान उनका ध्यान इस परिसर के नवनिर्मित हिस्से में रिसाव के मुद्दे की ओर दिलाया गया था।

बयान के मुताबिक इस भवन के खराब रखरखाव को देखते हुए उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की खिंचाई की और उन्हें तत्काल इन मुद्दों का निराकरण करने का निर्देश दिया।

बयान में कहा गया है कि नव निर्माण भवन प्रखंड में समस्याओं का समाधान का समाधान करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने तथा इस स्थिति के लिए जिम्मेदार अभियंताओं एवं ठेकदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। निरीक्षण के दौरान न्यायाधीशों और वकीलों ने दीवारों में सीलन की समस्या उनके सामने रखी और कहा कि इसमें निर्माण संबंधी त्रुटियां हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *