अवैध रूप से खोला गया स्टोर सील

हरिद्वार। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनय शंकर पाण्डेय के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत प्राधिकरण की टीम ने गुरुवार को शिवालिक नगर में अवैध रूप से खोला गया स्टोर सील कर दिया। सचिव हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि आशीष रस्तोगी और गौरव रस्तोगी द्वारा शिवालिक नगर में अवैध रूप से स्टोर को खोला गया था। जिसे एचआरडीए द्वारा सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त स्थल में निर्माणाधीन दुकानों को पूर्व में एचआरडीए द्वारा 15 जनवरी 2022 को भी सील किया गया था। जिसको भवन स्वामी द्वारा अवैध तरीके से सील को क्षतिग्रस्त करके उसमें स्टोर खुलवा दिया था। सील को क्षतिग्रस्त करने पर एचआरडीए द्वारा प्राथमिकी दर्ज करवाने की कार्रवाई भी की गई है। इन दिनों प्राधिकरण ने अवैध प्लांटिंग व निर्माण के खिलाफ अभियान चला रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *