पूजा-अर्चना कर मनाई मकर सक्रांति
रुड़की। हरिद्वार दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ शिकारपुर स्थित आंचल डेरी में मकर सक्रांति का पर्व पूजा अर्चना कर मनाया गया। इस अवसर पर चौधरी डॉ. रणवीर सिंह ने कहा कि मकर सक्रांति को सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण में प्रवेश करता है। धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है। इससे तापमान बढ़ना प्रारंभ हो जाता है। प्रकृति में सकारात्मक परिवर्तन होता है। अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ते हैं। प्रकृति से परिवर्तन की प्रेरणा लेते हुए हमें सामाजिक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के लिए कार्य करना चाहिए। सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण दूध उत्पादकों को शहरी दूध उपभोक्ता से जोड़कर श्वेत क्रांति को सफल बनाया जा रहा है। जिससे सामाजिक और आर्थिक समानता बढ़ रही है। इस मौके पर खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर सहदेव सिंह पुंडीर, दिनेश सैनी, मोहित ठाकुर, राकेश चौधरी, बाबू यादव, मुकेश पहलवान, शिवकुमार, अक्षय कुमार, संजय, रिजवान, कुलदीप,राजन, अमित, शहजाद, दुष्यंत, रजनीश, वर्णित त्यागी, जावेद, विजय, अशोक नेगी और शकुंतला आदि मौजूद रहे।
