लाइट को लेकर दुकानदारों में मारपीट
रुड़की। बिजली पोल की लाइट को लेकर दुकानदार आपस में भिड़ गए। जिनमें जमकर लात घुसे चले। मारपीट होता देख आसपास के दुकानदारों ने दोनों का बीच बचाव करा मामला शांत कराया। पीपल चौक के पास धनौरी रोड पर बिजली के एक पोल पर लगी स्ट्रीट लाइट को दूसरी ओर घुमाने को लेकर दुकानदारों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट होता देख आसपास के दुकानदारों ने दोनों का बीच बचाव करा मामला शांत कराया। लेकिन एक दुकानदार ने मारपीट की शिकायत पुलिस से करनी चाही तो आसपास के दुकानदारों ने एक दुकानदार से माफी मंगवाकर मामले को रफा दफा करवा दिया।
